"शत शत नमन"
मैं शशिकांत यादव पुत्र श्री बशिष्ठ सिंह यादव ग्राम छतनवार आज दिनांक 25 जून 2016 को समय रात्री 9 बजकर 46 मिनट पर इस वेसाइट को जिसका नाम "ग्राम पंचायत छतनवार" है को समस्त ग्राम वासियो को समर्पित करता हु। यह युवा पीढ़ी की और जो खासकर विद्यार्थी को ध्यान में रखकर बनाया बनाया गया है, इसका मकसद ग्राम के समस्त युवा पीढ़ी को जागरूक करना था विकास के गुर को सिखाना है।
यह वेबसाइट ग्राम पंचायत छतनवार को सम्पूर्ण रूप से समर्पित है, आज तक हमने सिर्फ सिर्फ बड़े कम्पनियो या फिर किसी सरकारी संस्था का ही अपना वेबसाइट देखा था और वो भी अंगरेजी में जो की सबके समझ भी नहीं आती थी। लेकिन अब वो दिन लद गए, अब कुछ नामुमकिन नहीं रहा खासकर आज की युवा पीढ़ी तो कुछ भी कर के दिखा सकती है।
साथ साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसरों को समय रहते सही जानकारी देना ताकि वे किसी भी सफल होकर गांव का नाम रोशन करे। इसमें आप सभी ग्राम वासियो की सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। अतः आप सभी लोग इसमें समय समय पर भाग लेकर इस वेबसाइट को सफल बनावे।
धन्यबाद
आपका शशिकांत यादव
ग्राम छतनवार